Bookmark and Share

cm-twitter

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं। उनकी हर गतिविधि ट्विटर पर प्रतिबिम्बित होती हैं। उनकी इस गतिविधि से मास मीडिया को बहुत सुविधा होती हैं। प्रधानमंत्री के ट्वीट पर ही कई न्यूज चैनल खबरोें के बड़े-बड़े पैकेज चला देते हैं और तो और जहां प्रधानमंत्री कोई ट्वीट नहीं करते, वहां भी खबरें तो बनती ही है। रोहित वेमुला के मामले को ही लें। प्रधानमंत्री ने रोहित की आत्महत्या पर कोई ट्वीट नहीं किया, तो तरह-तरह की खबरें बनाई गई। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री के यह ट्वीट दुनिया के लगभग सभी प्रमुख नेताओं तक पहुंचते हैं और उनकी प्रतिक्रिया वैश्विक होती हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी सोशल मीडिया के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुयायी हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो प्रमुख ट्विटर अकाउंट हैं। उसी अंदाज में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री के ट्वीट अकाउंट नरेन्द्र मोदी और पीएमओ इंडिया के नाम पर हैं और शिवराज सिंह के अकाउंट शिवराज सिंह चौहान और सीएमओ मध्यप्रदेश के नाम पर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ट्वीट खुद मैनेज करते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से एक प्राइवेट कंपनी यह कार्य करती हैं। वैसे मध्यप्रदेश का जनसंपर्क विभाग है, जनसंपर्क विभाग की एजेंसी माध्यम हैं, लेकिन फिर भी इसके लिए बाहरी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई। यह एक तरह से जनसंपर्क विभाग और माध्यम के लिए लांछन की बात हैं और इस एजेंसी के अधिकारी भी मध्यप्रदेश के बाहर महानगर में बैठकर यह कार्य करते हैं। इस वंâपनी को हायर करने के लिए भी एक कंपनी हायर की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर आप वर्तमान सरकार की नीतियों का अंदाज लगा सकते हैं। प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं और क्या करने वाले हैं इसका अंदाज में वहां लगाया जा सकता हैं। रूपए के अवमूल्यन को लेकर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में ही सरकार की नीति को स्पष्ट कर दिया कि हम कोई भिखारी नहीं हैं, जो डॉलर के लिए अपने रूपए का मूल्य कम करते जाए। प्रधानमंत्री का इशारा चीन की तरफ था, जो डॉलर के विशाल भंडार होने के बावजूद अपनी मुद्रा का लगातार अवमूल्यन करता जा रहा हैं।

इसके विपरीत मुख्यमंत्री और सीएमओ मध्यप्रदेश के ट्वीट सूचनात्मक ही होते हैं। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों की सूचना यहां देखने को मिलती हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी और विभिन्न आयोजनों की तैयारियों का जायजा यहां लिया जा सकता हैं। मुख्यमंत्री ने कन्या विवाह समारोह में जोड़ों को आशीर्वाद दिए, वे टंडिया मामा के जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रमों में गए, वे दिल्ली में श्रीश्री रविशंकर के विश्व संस्कृति महोत्सव में जा रहे हैं, सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा बैठक में वे शामिल हो रहे हैं आदि-आदि।

sabah-19-3

कई बार तो शिवराज सिंह चौहान के ही ट्विटर अकाउंट पर ऐसे संदेश आते हैं, जिससे यह अंदाज आसानी से लग जाता है कि इसे कोई और हैंडल कर रहा हैं। मसलन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कैबिनेट की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों की समीक्षा की। अरे भाई, जब शिवराज सिंह चौहान का ही अकाउंट है, तब उसमें शिवराज सिंह चौहान की जगह मैंने समीक्षा की, क्यों नहीं लिख देते?

शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर अकाउंट @चौहानशिवराज से कभी-कभी राजनैतिक टिप्पणियां भी देखने को मिलती है, लेकिन वे कम ही होती हैं। आरएसएस पर कांग्रेस के हमले के खिलाफ भी वे कभी-कभी ट्वीट कर देते हैं। मुख्यमंत्री कभी-कभी अपने ट्विटर अकाउंट पर सौजन्य व धन्यवाद भी देते हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीश्री रविशंकर को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि मुख्यमंत्री को दिल्ली में होने वाले विश्व संस्कृति महोत्सव में बुलाया गया। मुख्यमंत्री ने श्रीश्री के आशीर्वाद के लिए ट्विटर पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अपनी चिंता जताते रहते हैं और दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते रहते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट से जहां उनकी दृढ़ता और दूरदृष्टि उजागर होती हैं, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका मानवीय चेहरा और सहानुभूतिपूर्वक नजरिया सामने आता हैं। सोशल मीडिया का राजनैतिक लाभ उठाने की वे इच्छा नहीं रखते।

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com